Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूएस ओपन में यूकी भांबरी ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बनाई जगह

यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल है, जिसे उन्होंने न्यूजीलैंड के पार्टनर माइकल वीन्स के साथ मिलकर हासिल किया।

04 Sep 2025

यूएस ओपन में यूकी भांबरी ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। भारत के टेनिस स्टार यूकी भांबरी ने बुधवार को यूएस ओपन पुरुष युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल है, जिसे उन्होंने न्यूजीलैंड के पार्टनर माइकल वीन्स के साथ मिलकर हासिल किया।

इंडो-कीवी जोड़ी ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 11वीं वरीयता प्राप्त निकोला मेक्टिक और राजीव राम को 6-3, 6-7(8), 6-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले प्री-क्वार्टरफाइनल में भांबरी-वीन्स की जोड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त केविन क्राविएट्ज़ और टिम प्यूट्ज़ को बाहर कर दिया था। 33 वर्षीय भांबरी के लिए यह करियर का सबसे बड़ा मुकाम है। कई सालों तक चोटों से जूझने और सिंगल्स से डबल्स में ट्रांजिशन करने के बाद उन्होंने यह बड़ी सफलता हासिल की। साल 2009 के ऑस्ट्रेलियन ओपन बॉयज़ चैंपियन और पूर्व जूनियर वर्ल्ड नंबर-1 रहे भांबरी ने अब सीनियर स्तर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है।

इस जीत के साथ भारत की पुरुष युगल में शानदार परंपरा और आगे बढ़ी है, जहां पहले लिएंडर पेस, महेश भूपति और रोहन बोपन्ना जैसे दिग्गजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया था।

क्वार्टरफाइनल में भांबरी और वीन्स ने पहले सेट में शानदार शुरुआत की। भांबरी ने मेक्टिक की सर्विस पर रिटर्न विनर लगाकर ब्रेक हासिल किया और 3-1 की बढ़त बनाई। निर्णायक सेट में 3-3 की बराबरी के बाद मेक्टिक की डबल फॉल्ट से इंडो-कीवी जोड़ी ने बढ़त हासिल की और अंततः 6-3 से मुकाबला अपने नाम किया। अब सेमीफाइनल में भांबरी और वीन्स का सामना ब्रिटेन की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी जो सॉलिसबरी और नील स्कुप्स्की से होगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूएस ओपन में यूकी भांबरी ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बनाई ज
यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल है, जिसे उन्होंने न्यूजीलैंड के पार्टनर माइकल वीन्स के साथ मिलकर हासिल किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News